कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का स्वागत
बदायूं : कांग्रेस कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ और सेवा दल के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जि
बदायूं : कांग्रेस कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ और सेवा दल के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों से नई ऊर्जा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। प्रदीप गुप्ता को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और सेवा दल का भगवान ¨सह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं आशा राठौर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा से आए अजीत गुर्जर का भी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि 1989 से पूर्व कांग्रेस का शासन था तब प्रदेश खुशहाल था। प्रदेश का औद्योगिक विकास चरम पर था। बेरोजगारी नहीं थी और कानून व्यवस्था नियंत्रण में थी, लेकिन 89 के बाद से बसपा, सपा और भाजपा ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। प्रदेश सचिव आजम अली ने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा से जनता परेशान है। इस मौके पर छात्र कांग्रेस अध्यक्ष आमिर सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष महेश सक्सेना, इगलास हुसैन, जितेंद्र कश्यप, इजहारूल, अरवर खां, फूल खान, अभिषेक पांडेय, जगतार गुप्ता, अवधेश, अमित गुप्ता, अशरफ, रामकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।