एकजुट रहकर ही समाज का होगा विकास : रामआसरे
बदायूं : देश भर के विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने का प्रयास किया है। बढ़ई, धनई आदि जातियों को एक माल
बदायूं : देश भर के विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने का प्रयास किया है। बढ़ई, धनई आदि जातियों को एक माला में पिरोया। उनकी तरक्की की कोशिश कर रहा हूं। आइटीआइ प्रमाण पत्र दिलाए हैं। रविवार को बदायूं क्लब में आयोजित मैथिल ब्राहम्ण सम्मेलन को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने यह बातें कहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि समाज को एकजुट रहने की जरूरत है। ताकि समाज राजनीतिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। सपा सरकार की नीतियों के बारे में समाज को अवगत कराया।
सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि मैथिल समाज को पार्टी से हर संभव मदद दिलाएंगे। मैथिल युवा सभा के जिलाध्यक्ष रोहिताश शर्मा ने कहा कि मैथिल समाज को एकसाथ रहने की जरूरत है। तभी समाज का विकास होगा। सम्मेलन में समाज की उपस्थिति इसका संकेत है, कि अब समाज एक साथ रहकर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। संचालक राजपाल शर्मा ने करते हुए कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, ताकि समाज में एकता की भावना बनी रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने समाज के विकास में काफी कार्य किया है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। पुरुषोत्तम सरन शर्मा, यशपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, नवल किशोर शर्मा, विशेष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, डालचंद शर्मा, मुकेश शर्मा, तेजराम शर्मा, धर्मवीर शर्मा, ओमवीर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजनाथ शर्मा, नवल किशोर शर्मा आदि रहे।