घरेलू कलह में महिला ने किया आत्मदाह
बदायूं(बिल्सी) : थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते आग लगाकर आत्मदाह कर
बदायूं(बिल्सी) : थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी। महिला की मौत के बाद चार बच्चों के सिर मां का साया छिन गया है। गुरुवार रात किसी बात को लेकर महिला का पति से विवाद हो गया। करीब 32 वर्षीय महिला ने इसी विवाद के चलते हंगामा काटा तो आसपास के लोगों ने समझाकर उसको शांत कर दिया। देर रात परिवार के सभी लोग सो गए तो महिला ने अपने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों के साथ चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने जब तक महिला को बचाने का प्रयास किया तब तक वह पूरी तरह से जल चुकी थी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर गांव में उसकी अंत्येष्ट कर दी।