इलाज के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा
बदायूं (सिलहरी) : बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ¨भदुलिया प्लासी निवासी गौरव के पांच वर्षीय पुत्र रोहित
By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 01:01 AM (IST)
बदायूं (सिलहरी) : बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ¨भदुलिया प्लासी निवासी गौरव के पांच वर्षीय पुत्र रोहित के अचानक पेट में दर्द उठा था। उसकी तबीयत खराब होने पर उसकी मां शीला उसको दवा दिलाने बिनावर कस्बे में ले गई थी। बिनावर स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक पर उसको भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उस बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इससे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजन क्लीनिक पर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। डॉक्टर हंगामा होता देखकर क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें