विवाहिता को जलाकर मार डाला
बदायूं (बिल्सी) : थाना क्षेत्र के गांव सतेती में दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। घटन
बदायूं (बिल्सी) : थाना क्षेत्र के गांव सतेती में दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
शाहजहांपुर के गांव कुढ़ौरिया निवासी राजकुमारी ने 25 वर्षीय बेटी अन्नू की शादी तीन साल पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतेती निवासी रंजीत से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने कई बार अन्नू को प्रताड़ित किया। बुधवार रात किसी ने मायके वालों को सूचना दी कि ससुराल वालों ने अन्नू की जलाकर हत्या कर दी है। मायके वाले गुरुवार सुबह तक मौके पर पहुंच गए। घर में जाकर देखा तो अन्नू की लाश पड़ी हुई थी। मायके वालों के पहुंचने पर ससुरालीजन फरार हो गए। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका की मां राजकुमारी की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।