अधिशासी अभियंता कार्यालय पर गरजे कर्मचारी
बदायूं : ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी आंदोलन जारी
बदायूं : ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। गुरुवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर कर्मचारी गरजे। विभाग द्वारा मांगों पर गौर न जाने पर रोष व्यक्त किया। 18 फरवरी तक लगातार धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है। इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिक इंजीनियर संघ के संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन का हर सदस्य पूरी मन से कार्य करता है। अधिकारियों को सम्मान दिलाता है। फिर भी प्रमुख अभियंता यांत्रिक एवं विभाग अध्यक्ष कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। यह कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। संगठन एसोसिएशन का समर्थन करता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह दुखद है जब एसोसिएशन अपनी मांग और समस्याओं को लेकर धरना देता है। तब अधिकारी अपनी सीट छोड़ देते हैं। बात तक नहीं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि सूखे में किसान वैसे ही तंग है। फिर भी विभाग कर्मियों की अनदेखी कर रहा है। इसका असर किसानों पर भी पड़ रहा है। फसलों को पर्याप्त ¨सचाई भी नहीं मिल पा रही है। कर्मियों से एकजुट रहकर हक के लिए आंदोलनरत रहने का आह्वान किया गया है। अवर अभियंता, वाईपी ¨सह, सुशील कुमार, जेपी ¨सह, दिनेश चंद्र, राम कुमार, आज हसन, हृदेश ¨सह, सुनील कुमार, शैलेश गर्ग, ब्रजमोहन, अवधेश पाराशर, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, इरशाद अख्तर, केशव मिश्रा, जावेद इरशाद, अभिषेक सक्सेना आदि रहे।