बुलंदरशहर डीएम के खिलाफ दौड़ी साइकिल
बदायूं : बुलंदशहर की डीएम के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। अब सत्ता से जुड़े संगठन भी सड़क पर उत
बदायूं : बुलंदशहर की डीएम के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। अब सत्ता से जुड़े संगठन भी सड़क पर उतर आए हैं। मुलायम ¨सह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ रवाना हुए। उधर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर डीएम बुलंदशहर के निलंबन की मांग उठाई।
मुलायम ¨सह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता डीएम बुलंदशहर के खिलाफ साइकिल रैली निकालकर लखनऊ रवाना हुए। पत्रकारों के साथ डीएम बुलंदशहर बी चंद्रकला द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम बुलंदशहर का व्यवहार लोकसेवक की तरह नहीं है। उनके व्यवहार से प्रतीत होता है कि वह खुद को लोकसेवक मानती ही नहीं। अपनी वीडियो और फोटो ¨खचवाकर सोशल मीडिया में चर्चाओं में रहना उनका स्वभाव है। जनता के समक्ष अपनी तेज तर्रार छवि प्रदर्शित कर धन कमाने में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल से ही लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री को डीएम बुलंदशहर के भ्रष्ट कृत्यों से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साइकिल रैली में आशीष ठाकुर, जयदीप भटनागर, ¨प्रस, ताहिर, राजकुमार, आस मोहम्मद, अरब ¨सह, रोहिताश, जितेश, एन लाल, अमन सैफी, अमन सक्सेना, महावीर, धर्मेंद्र, सौरभ यादव, विनोद यादव, जाहिद गाजी, रिजवान गाजी, जहांगीर, सदाकत आदि शामिल रहे।