नई राजस्व संहिता लागू, मिलेगा सुलभ, त्वरित न्याय
बदायूं : नवीन राजस्व संहिता गुरुवार से अस्तित्व में आ गई। कलेक्ट्रेट सहित जनपद की सभी तहसीलों में पह
बदायूं : नवीन राजस्व संहिता गुरुवार से अस्तित्व में आ गई। कलेक्ट्रेट सहित जनपद की सभी तहसीलों में पहला राजस्व दिवस मनाया गया और प्रत्येक वर्ष 11 ग्यारह फरवरी को मनाया जाता रहेगा। जिला स्तर पर आयोजित राजस्व दिवस में तहसील सदर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बारह अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बरेली मण्डल में उत्कृष्ट कार्य करने पर दातागंज के तहसीलदार रणवीर ¨सह का चयन किया गया है, उनको लखनऊ में राजस्व विभाग के मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित प्रथम राजस्व दिवस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई राजस्व संहिता लोक कल्याणकारी सावित होगी और जनता को उसके दरवाजे पर न्याय तो मिलेगा ही उसके अलावा त्वरित और सुलभ न्याय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राजस्व न्यायालयों में दायर होने वाले मुकदमों की सुनवाई अब इसी व्यवस्था के तहत की जाएगी। अब कोई अशक्त व्यक्ति अपनी कृषि भूमि का दूसरे के नाम पट्टा भी कर सकता है।
ग्राम राजस्व समितियां होंगी गठित
नई राजस्व संहिता के तहत राजस्व से सम्बंधित ग्रामीण अंचलों के छोटे छोटे वादों के निस्तारण के लिए ग्राम स्तर पर पांच सदस्यीय राजस्व समितियों का गठन किया जाएगा, जिसमें सम्भ्रान्त नागरिकों को रखा जाएगा। समिति द्वारा लिए गए निर्णयों, निस्तारण की वैद्यानिक मान्यता होगी।