बोर्ड परीक्षार्थी याद करने के बाद थोड़ी देर करें मनन
बदायूं : यूपी बोर्ड परीक्षा में अब कम समय बचा है। विद्यार्थी जो पढ़ें। उसका मनन जरूर करें। प्रश्न य
बदायूं : यूपी बोर्ड परीक्षा में अब कम समय बचा है। विद्यार्थी जो पढ़ें। उसका मनन जरूर करें। प्रश्न याद करने के बाद थोड़ी देर उसका ¨चतन करेंगे, तब जहां भी अटकेंगे। उसे दोबारा पढ़कर स्पष्ट हो जाएगा। ऐसा करने से सवाल का जवाब भी दिमाग में बस जाएगा। बोर्ड के विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान की तैयारी का तरीका बता रहे हैं समाजशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन सिद्दीकी। वह कहते हैं कि परीक्षार्थी एकाग्रता से पढ़ें। सामाजिक विज्ञान बेहद रोचक विषय है। एकाग्र होकर पढ़ाई करें। जो याद किया है। उसका अभ्यास करें। उसके बाद थोड़ी देर के लिए हर टॉपिक पर मनन करें। क्योंकि विद्यार्थी एक बार याद करके दूसरे टॉपिक पर बढ़ जाते हैं। इससे अगर प्रश्न अस्पष्ट है, तो उसमें भ्रम ही बना रहता है। कम समय है। बच्चे पूरी मेहनत के साथ तैयारी में लगें। सामाजिक विज्ञान के साथ जो भी विषय या पाठ पढ़ें। परीक्षा भवन में जब जाएं, तब शांत भाव से जाएं। दबाव या भय हरिगज न रखें। प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें। उसके बाद सवाल हल करें। समय का खास ख्याल रखें। समय को ध्यान में रखते हुए ही सभी सवालों के जवाब लिखें। साफ लिखें। ताकि परीक्षक के समझ में आए।