वन विभाग में गूंजा रघुपति राघव राजाराम
बदायूं : सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान की ओर से चलाए ज
बदायूं : सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग कार्यालय में कीर्तन किया गया। संस्था के सदस्यों ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन किया।
अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप ¨सह राठौड़ ने कहा कि जिले में सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून, उत्तर प्रदेश राजकीय कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का नियम 24 पूरी तरह निष्प्रभावी है, इसकी वजह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने वाले इन नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। पदाधिकारियों ने विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर नियमों को लागू कराने की मांग उठाई। इस मौके पर धनपाल ¨सह, एचएल झा, रक्षपाल ¨सह , सिसनेश कुमार सक्सेना, सोना गुप्ता, अनिल तोमर, मृत्युंजय ¨सह, रमाकांत मिश्र, डीके जौहरी आदि मौजूद रहे।