भाजयुमो ने फूंका आमिर खान का पुतला
जागरण संवाददाता, बदायूं : सिने स्टार आमिर खान के बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। यहां भारती
जागरण संवाददाता, बदायूं : सिने स्टार आमिर खान के बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आमिर खान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में आमिर खान को लोगों ने बुलंदियों पर पहुंचाया। जबकि यहां 80 फीसद ¨हदू आबादी है। क्या ये सहिष्णु भारत की पहचान नहीं है। उन्होंने विवादित बयान देने पर आमिर खान के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। भाजपा के जिला मंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि आमिर खान का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इससे पूरे देश के लोगों में गुस्सा है, उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज मोदी ने कहा कि आमिर खान जैसे लोग अगर भारत में खुद को सुरक्षित नहीं समझते तो दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रह सकते।
इस मौके पर विनीत पांडेय, जितेंद्र साहू, महेंद्र शाक्य, हरिओम मौर्य, आकिल खान, पप्पू यादव, गौरव सक्सेना, सुरेंद्र कश्यप, बाबू मौर्य, विक्की, मोनू मौर्य, राहुल, राजू आदि मौजूद रहे।