दिनभर शहर में ही पड़ी रहती गंदगी
जागरण संवाददाता, बदायूं : शहर को स्वच्छ रखने में पालिका हांफने लगी है। स्थिति यह कि शहर के कई स्थ
जागरण संवाददाता, बदायूं : शहर को स्वच्छ रखने में पालिका हांफने लगी है। स्थिति यह कि शहर के कई स्थानों पर दिनभर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। फिर भी पालिका कूड़ा उठवाने की जरूरत नहीं समझती। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए रखवाए गए कूड़ेदान तक कूड़े के अंबार से फुल रहते हैं।अलबत्ता शहर में स्वच्छता अभियान दम तोड़ने लगा है।
दैनिक जागरण ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान अंतर्गत शहर में स्वच्छता की हकीकत उजागर की थी। तब पालिका हरकत में आई। शहर की सफाई व्यवस्था सुधरी। पर जल्द ही शहर की सफाई भी बदहाली बयां करने लगी। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर दिनभर कूड़ा पड़ा रहता है। पर सफाईकर्मियों की टीम कूड़ा उठाने की जरूरत नहीं महसूस करती। यहां तक पालिका ने लाखों रुपये स्वच्छता पर खर्च किए। कूड़ेदान बनवाए। इसी मकसद से कि शहर साफ रहे। पर सफाईकर्मियों और जिम्मेदारों की अनदेखी से कूड़ेदान भी गंदगी के बोझ से दब गए। संतोष ¨सह तिराहा, मीरा जी की चौकी के पास लगे गंदगी के अंबार लोगों को परेशान कर रहे हैं। बरेली-आगरा हाईवे, पुलिस लाइन रोड, पनबड़िया, राजा का अस्पताल के सामने आदि स्थानों पर बेहद गंदगी पसरी मिली। इससे राहगीरों के स्थानीय लोग भी परेशान हैं। हालांकि पालिका ईओ का कहना है कि नियमित कूड़ा उठाने के सख्त निर्देश हैं। जहां कूड़ा नहीं उठ रहा है। उस क्षेत्र के सफाई नायकों को कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए जाएंगे।