बच्चे निभा रहे जिम्मेदारी, हर शहरी करे अपनी भागीदारी
जागरण संवाददाता, बदायूं : बाल क्लब शहर को स्मार्ट बनाने की अलख जगाने लगे हैं। मुहल्लों में क्लब स
जागरण संवाददाता, बदायूं : बाल क्लब शहर को स्मार्ट बनाने की अलख जगाने लगे हैं। मुहल्लों में क्लब सदस्य लोगों को स्वच्छता के मुद्दे पर जागरूक कर रहे हैं। नियमों के पालन का पाठ पढ़ा रहे हैं। शहर को स्मार्ट बनाने की मुहिम को सींच रहे बच्चों की सक्रियता का असर बड़ों पर हो रहा है। वह बच्चों की बातों को ध्यान से सुनकर उस पर अमल का आश्वासन दे रहे हैं। शहर को स्वच्छता और नियम पालन के पैमाने पर खरा उतारने के लिए जागरुकता की मशाल लेकर बच्चे घर-घर पहुंच रहे हैं।
दैनिक जागरण ने स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन अभियान अंतर्गत शहर और नागरिकों को स्मार्ट बनाने की पहल की। इसी मकसद के साथ मुहल्लों में बाल क्लब गठन की कवायद शुरू हुई। ताकि शहर के हर घर तक दैनिक जागरण का स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन अभियान पहुंचे। लोग स्वच्छता के मुद्दे पर जागरूक हों। गुरुवार को
शहर के वार्ड चौबीस में बाल क्लब का गठन हुआ। आशीष, प्रीति, गुड़िया, पवन, लखन, निकी, रोहित, श्याम आदि ने बाल क्लब की सदस्यता ली। बच्चों ने संकल्प लिया कि वह अपने मुहल्ले को स्मार्ट बनाएंगे। सबसे पहले अपने-अपने परिवार के लोगों को स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन अभियान से जोड़ेंगे। साफ-सफाई के प्रति सचेत करेंगे। फिर मुहल्ले को लोगों के बीच जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि मुहल्ले में इधर-उधर गंदगी न करें। सड़क पर कूड़ा फेंकने से बचें। बेहतर होगा कि अपने घर के आगे की सड़क खुद भी साफ करें। अगर मुहल्ले में समय पर झाड़ू नहीं लगी या कूड़ा नहीं उठा है तो पालिका को सूचना दें। पॉलीथिन का उपयोग न करें। मुहल्ले में पौधे लगाएं। बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनें। कार चलाएं तो सीट बेल्ट जरूर बांधे। बिजली-पानी बेवजह बर्बाद न करें। ताकि शहर स्वच्छ रहे। लोग यातयात नियमों का पालन करते दिखें। जब हर शहरी स्वच्छता और नियमों के पालन पर अमल करेंगे। तब निश्चित ही शहर सुंदर बनेगा। स्मार्ट दिखेगा। काबिलेगौर है कि बाल क्लब के रूप में बच्चों ने अपनी यह जिम्मेदारी का एहसास कर जागरुकता की अलख छेड़ी है। अब जिम्मेदारी हर शहरी की है कि वह अपने शहर को स्मार्ट बनाने में सहयोग करे। स्वच्छता रखे। नियमों का पालन करे। ताकि अपना शहर भी चमके। स्मार्ट बने। शहरी स्मार्ट नागरिक कहलाएं।