स्ट्रांग रूम में कैद हुआ 1190 प्रत्याशियों का भाग्य
बदायूं : पहले चरण का मतदान जनपद में सकुशल निपट गया। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 284 सीटो
बदायूं : पहले चरण का मतदान जनपद में सकुशल निपट गया। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 284 सीटों पर 1190 उम्मीदवारों का भाग्य स्ट्रांग रूम में बंद हो गया। चौथे चरण का मतदान हो जाने के बाद अब पहली नवंबर को सभी चरणों की एक साथ मतगणना होगी।
अधिसूचना जारी होने के बाद पहले चरण का चुनाव निपटाना जहां प्रशासन के लिए चुनौती था वहीं दहगवां, सहसवान और इस्लामनगर ब्लाक क्षेत्र के प्रत्याशियों को भी जल्दी नामांकन कराने के साथ चुनाव प्रचार की ¨चता थी। इन ब्लाक क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्य की 12 सीटों पर 195 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 272 सीटों के लिए 1005 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। सबसे पहले प्रथम चरण में मतदान होने से प्रत्याशी और समर्थकों ने दिन रात एक कर दिया था। आखिरकार शुक्रवार को मतदान सकुशल निपट गया और प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिकाओं में बंद हो गया। ब्लाक मुख्यालयों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में इन्हें सुरक्षित रखवाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। अवशेष तीन चरणों का मतदान हो जाने के बाद अब पहली नवंबर को एक साथ सभी वोटों की गिनती की जाएगी।