पालिका को कूड़ा डालने से रोका, लौटाई टॉली
बदायूं : शहर का कूड़ा विद्यालय के पास डालने से खफा स्कूल प्रशासन ने कूड़ा डालने पहुंची पालिका की ट्रॉ
बदायूं : शहर का कूड़ा विद्यालय के पास डालने से खफा स्कूल प्रशासन ने कूड़ा डालने पहुंची पालिका की ट्रॉली को वापस लौटा दिया। हालांकि बाद में आवंला रोड पर खाली मैदान में पालिका ने कूड़े की ट्राली खाली करवाई। यहां भी लोगों ने कूड़ा डालने पर विरोध जताया है।
बरेली मार्ग पर एक विद्यालय के पास निजी प्लाट पर पालिका कूड़ा डाल रही थी। मलेरिया, डेंगू और तमाम बीमारियों के प्रकोप से ¨चतित स्कूल प्रशासन विद्यालय के पास गंदगी जमा होने से फिक्रमंद हुआ। गुरूवार को जब पालिका की सफाई टीम कूड़े की ट्रॉली लेकर पहुंची। तब स्कूल प्रशासन ने कूड़ा डालने से पालिका कर्मियों को रोका। यहां तक ही कूडे़ से भरी ट्रॉली वापस करा दी। पालिक कर्मचारी कूड़ा भरी ट्राली लेकर पालिका पहुंचे। पालिका अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। हालांकि बाद में सफाई कर्मियों ने आंवला रोड पर कूड़ा फेंका जाकर। पर यहां भी पालिका कर्मियों को कूड़ा डालने पर लोगों का विरोध झेलना पड़ा। दरअसल पालिका का कूड़ा डलावघर रसूलपुर के पास हैं। यहीं पर शहरभर का कूड़ा डाला जाता है। क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू के प्रकोप ने ग्रामीणों को कूड़े के ढेर से ¨चतित कर दिया। लिहाजा रसूलपुर के पास ग्रामीणों ने कूड़ा डालने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। ताकि गांव में बीमारियां न पनपे। इसलिए पालिका इधर उधर निजी स्थानों पर कूड़ा डाल रही थी।