हादसे में महिला की मौत
बदायूं: बेकाबू बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें
By Edited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 12:33 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 12:33 AM (IST)
बदायूं: बेकाबू बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें से एक महिला की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। कस्बा जरीफनगर निवासी हर प्यारी (45) पत्नी छोटे लाल व सलोचना पत्नी महेश पैदल किसी काम से जा रही थीं। ये महिलाएं बुग्गी के पीछे चल रही थीं। इस बीच बाइक सवार ने इन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गई। पैदल राहगीरों ने इनके परिजनों को सूचना दी। परिजन इन्हें लेकर दहकमा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से इन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में इनमें से हर प्यारी की मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें