कृष्णापुरी का प्लाट बना ट्रंचिंग ग्राउंड
जागरण संवाददाता, बदायूं : नगर पालिका की अनदेखी के चलते कृष्णापुरी कॉलोनी के वाशिंदे बेहद परेशानी के
जागरण संवाददाता, बदायूं : नगर पालिका की अनदेखी के चलते कृष्णापुरी कॉलोनी के वाशिंदे बेहद परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें बदबू भरे माहौल में जीवन यापन करना पड़ रहा है। कॉलोनी की एक गली के बच्चे तक बीमारी की जद में आ गए हैं, लेकिन व्यवस्था इस पर गौर नहीं कर रही है। नगर पालिका से कई बार यहां पड़ा कूड़ा हटवाने की गुहार की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह और हो गया कि कूड़ा हटवाने के बजाय पड़ोस में बनने वाले रोड का मलबा भी इसी कॉलोनी में डाल दिया गया। अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
कृष्णापुरी में लगे टॉवर से आगे वाली गली में एक प्लाट पर गंदगी भर जाने से लोगों का उधर से राह गुजरना दुश्वार हो गया है। प्लाट पर कूड़ा पूरी तरह भर जाने के बाद वह अब आधे रास्ते पर फैल गया है। इसके चलते नालियों का पानी बंद हो गया है। नगर पालिका से कई बार कूड़ा हटाने की गुजारिश की गई, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। गंदगी की वजह से यहां बच्चे आए दिन बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं। लापरवाही का आलम यह कि यहां से सटी रोड बनाते समय तोड़ी गई रोड का रोड़ा भी इसी प्लाट पर डाल दिया गया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर कॉलोनी के वाशिंदे आरडी सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, सत्यपाल ¨सह, नरेंद्र गुप्ता, एकराम राठौर, अवधेश, अनोज कुमार, डोरी लाल, चेतराम शर्मा, पप्पू, सुभाष आदि ने संयुक्त रूप से अब मुख्यमंत्री से शिकायत की है।