Move to Jagran APP

पशुवध का विरोध करने पर युवक को मारे चाकू

शेखूपुर (बदायूं) : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में प्रतिबंधित पशु की हत्या के बाद बहते

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 11:59 PM (IST)
पशुवध का विरोध करने पर युवक को मारे चाकू

शेखूपुर (बदायूं) : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में प्रतिबंधित पशु की हत्या के बाद बहते खून का विरोध करने पर मांस तस्करों ने पड़ोसी युवक को चाकूओं से गोदकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मांस तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से काटे गए पशु का मांस बरामद कर उसे दफन कराया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद नौ हमलावरों पर कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

शनिवार को शेखूपुर निवासी शानू के घर में प्रतिबंधित पशु काटा जा रहा था। पशु काटने के बाद घर के बाहर खून निकला तो गांव के ही रहने वाले शाकिर ने विरोध किया। मौके पर जाकर वध का विरोध किया। इसी बात पर हमलावरों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार पर तमाम गांव वाले मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से घायल को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ अजय कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर वध करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशु का मांस और कटे जानवर के अवशेष, कुल्हाड़ी आदि बरामद की। गांव के बाहर दिशा में मांस को दफन कराया गया। पुलिस ने शाकिर की तहरीर पर शानू, मुजम्मिल आलम, मोहम्मद आलम, शकील, ¨रकू पुत्र शफीक, लल्ला, इस्माइल, आरिफ ,छोटे पुत्र नौशे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मांस तस्करों के खिलाफ प्रतिबंधित पशु की हत्या का मुकदमा अभी दर्ज और करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.