दुर्घटना रहित दिवस पर नियमों की दिखी सख्ती
जागरण संवाददाता, बदायूं : आगरा राजमार्ग पर हादसे में वृद्धा की मौत से इतर देखा जाए तो आज अपेक्षाकृत
जागरण संवाददाता, बदायूं : आगरा राजमार्ग पर हादसे में वृद्धा की मौत से इतर देखा जाए तो आज अपेक्षाकृत जनपद में हादसे कम हुए। यह साफ संकेत है कि अफसर और सरकारी मशीनरी चाह लें तो हादसे भी रुकते हैं और साफ सुथरा माहौल सामने आता है। बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय ने दुर्घटना रहित दिवस मनाया। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में यातायात संबंधी बदलाव दिखाई दिए। यातायात व्यवस्थित होने से शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। लोगों को यातायात के नियम सिखाए गए। साथ ही सख्ती बरतते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान व सीज भी किए गए।
परिवहन विभाग ने 30 जून रात बारह बजे से एक जुलाई रात बारह बजे तक दुर्घटना रहित दिवस मनाया। विभाग के चिन्हित किए गए ब्लैक स्पाट पर बैनर व पोस्टर लगाए गए थे, साथ ही नागरिक पुलिस व यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी, जो लोगों को सख्ती से यातायात नियमों को पालन करा रहे थे। इस सख्ती के वजह से शहर का यातायात व्यवस्थित दिखाई दिया। सख्ती के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले 16 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही सिविल लाइंस क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े होने पर एआरटीओ ने दो मैजिक सीज कर दिए। नौसेरा, पड़ौआ आदि पर वाहनों की चे¨कग की गई। एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर ¨सह ने खुद पुलिस लाइंस चौराहे पर खड़े होकर नियमानुसार वाहनों का आवागमन कराया। लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने को जगह-जगह पर्चे बंटवाए गए।