ट्रि¨पग की भेंट चढ़ी बिजली व्यवस्था
सैदपुर (बदायूं) : तमाम कोशिशो के बाबजूद कस्वे की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही हैं। जिससे
सैदपुर (बदायूं) : तमाम कोशिशो के बाबजूद कस्वे की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही हैं। जिससे कस्बे के लोग बिजली पानी को तरस गये हैं। जहॉ एक तरफ गर्मी पूरे उफान पर है। वैसे ही बिजली की समस्या भी बढ़ने लगी हैं। गर्मी के चलते लो वोल्टेज व ट्रपिगं ने लोग का बुरा हाल कर रखा हैं। एक तो पहले से ही लोग बिजली शेड्यूल और फाल्ट से परेशान थे। अब दिन रात मे कटौती व ट्र¨पग ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। जिससे कारोबार पर खास असर पड़ रहा हैं। गर्मी के कारण हर तबका परेशान हो उठा हैं। लोगों का दिन रात सुकून छीन गया हैं। बिजली कब आये कब गुल हो कुछ पता नही जिस कारण रात में मच्छरों ने लोगो का जीना हाराम कर रखा हैं। एक तो गर्मी ऊपर से बिजली की ऑख मिचौली के कारण लोग पानी को तरस गये हैं। हाल यह हैं। कि गर्मी से बेहाल लोग छतों पर परेशान नजर आते हैं। जिससे उन की नींद हराम हैं। बता दे कि कस्वे में वजीरगंज बिजली घर से कस्वे में सप्लाई मिलती हैं। जहॉ कर्मचारियों की मनमानी के कारण अक्सर सैदपुर की सप्लाई बंद कर दी जाती हैं। लोगों का कहना हैं। कि बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही देते। कर्मचारी ओवर लोड या लाइनो में फाल्ट बता कर सप्लाई बन्द कर देते हैं। वही लो वोल्टेज भी बड़ी समस्या बनी हैं। कस्वे में बिजली व्यावस्था सुधारने के लिये जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी कानों में तेल डाले बैठे है। जिससे समस्या ओर भी विकराल हो गयी हैं। कस्बे वासियो ने चेतावनी देते हुऐ कहा हैं। कि जल्द ही समस्या दूर नही होती हैं। तो बिजली घर का घेराव किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जे0ई0 चन्द्र प्रकाश पटेल ने बताया आंधी के कारण खम्बे टूट गये थे। जिस कारण सप्लाई बन्द रही। खम्बे लगये गये है। ताकि जल्द ही सप्लाई मिल सकें।