उल्लास के साथ मना महेश नवमी महोत्सव
बदायूं : माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। मेधावी स्वजातीय छात्र-छात
बदायूं : माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। मेधावी स्वजातीय छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सारा पैलेस में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश का पूजन कर किया गया। बच्चों ने नृत्य, चुटकुले, काव्यपाठ समेत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग में दिशा प्रथम, प्रियांशी व तान्या संयुक्त रूप से द्विवीय, अनुष्का व गहना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मांडलवी ने प्रथम, गौरी व माल्या ने द्वितीय तथा एक अन्य गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों को रत्न श्री पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेधाश्री सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व पूर्व जिला शासकीय अधवक्ता ब्रजमोहन लाल माहेश्वरी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार रैंडर, समाज सेविका मोती माला, पवन माहेश्वरी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए महेशश्री सम्मान से नवाजा गया। जिला बार के सचिव पवन गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा.एसके माहेश्वरी ने और संचालन मदन मुरारी लाल गुप्ता ने किया।
इस मौके पर डा.सुवेंद्र माहेश्वरी, नितिन बाबू माहेश्वरी, मदन मुरारी माहेश्वरी, नितिन कुमार सोनी, विनोद कुमार माहेश्वरी, आरपी बिड़ला, राधारमन माहेश्वरी, राजीव प्रकाश बिरला, डा.ओपी माहेश्वरी, आमोद चांडक्य, सुरेंद्र चांडक्य, विष्णु देव चांडक्य, डा.सचिन गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।