किसानों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
जागरण संवाददाता, बदायूं : अभी तक प्रदेश स्तरीय अधिकारी और मंत्री अधिकारियों से ही वीडियो कांफ्रें¨सग
जागरण संवाददाता, बदायूं : अभी तक प्रदेश स्तरीय अधिकारी और मंत्री अधिकारियों से ही वीडियो कांफ्रें¨सग किया करते थे, लेकिन बुधवार को एक नई परंपरा की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों से वीडियो कांफें¨सग कर उन्हें भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से निदान कराया जाएगा।
चालू वित्तीय वर्ष किसान वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और किसानों की खुशहाली के लिए उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों तथा अधिकारियों को जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भेजा जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आमने सामने बैठकर विचार विमर्श करने से किसानों के जो सुझाव प्राप्त होंगे, उन्हीं के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन होने से न सिर्फ बेरोजगारी दूर होगी बल्कि पूरे प्रदेश में खुशहाली आने से विकास कार्यों में और तेजी आएगी। वीडियो कांफ्रें¨सग में मुख्यमंत्री के साथ कृषि राज्यमंत्री आरके ¨सह, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार रमेश यादव, कृषि उत्पादन आयुक्त सहित विभिन्न संस्थानों के कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे। किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के बाद जिलावार एक एक कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।
डीएम शंभूनाथ, सीडीओ देवेंद्र ¨सह कुशवाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं उप निदेशक कृषि प्रसार अमरनाथ मिश्रा एवं जिला कृषि अधिकारी आरके ¨सह सहित जनपद के किसानों के साथ वीडियो कॉफ्रें¨सग में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात डीएम ने एक एक कर सभी कृषकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए। जनपद स्तर से प्रगतिशील कृषक गुलफाम ¨सह ने जनपद में ¨सचाई व्यवस्था को ²ष्टिगत रखते हुए विद्युत आपूर्ति बढ़ाने, गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों तथा जनपद में कृषि विश्व विद्यालय बनाने का अनुरोध किया।