हाईवे पर रहेगी पुलिस की नजर
बदायूं : होली पर लूट और छिनैती की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरतेगा।
बदायूं : होली पर लूट और छिनैती की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरतेगा। सभी हाइवे पर पुलिस चौकसी रखेगी। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए हैं।
पुलिस टीमें सुबह से ही हाइवे पर रवाना हो जाएंगी। होली का हुड़दंग रोकने के साथ ही पुलिस टीमें आपराधिक प्रवृति के लोगों पर निगाहबानी करेंगी। हर साल देखा जाता है कि होली के मौके पर अपराधी हाइवे पर शराब के नशे में धुत लोगों से जमकर लूटपाट करते हैं, सबसे ज्यादा वारदातें लूट और छिनैती की होती है, वहीं सांप्रदायिक घटनाएं होने का भी खतरा बना रहता है। पिछली सालों की घटनाओं पर गौर करते हुए एसएसपी सौमित्र यादव ने अपने अधीनस्थों पर पूरी सख्ती दिखाई है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों के अलावा खुद भी गश्त करेंगे। ताकि घटनाओं पर काबू किया जा सके।