Move to Jagran APP

होली के बाजार में मिलावट पर हमला

जासं, बदायूं : यूं तो मिलावट खोरी का खेल हर सीजन में हर दिन चलता है पर त्योहार के दौरान मिलावट खोरी

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 11:21 PM (IST)
होली के बाजार में मिलावट पर हमला

जासं, बदायूं : यूं तो मिलावट खोरी का खेल हर सीजन में हर दिन चलता है पर त्योहार के दौरान मिलावट खोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर अब सक्रियता बरती जा रही है। होली के बाजार में मिलावट रोकने के लिए बुधवार को शहर के खोवा मंडी में छापा मारा गया। जिला राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर खोवा, तेल, लड्डू, छेना के नमूने लिए गए। त्योहारी भीड़ में छापामारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान खाद्य वस्तुओं के 45 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

loksabha election banner

शहर में डीआरओ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय व जवाहरलाल की टीम सबसे पहले टिकटगंज स्थित खोवा मंडी पहुंची। यहां कुरऊ के ज्ञान सिंह और सकतपुर के लेखराज के खोवा का नमूना लिया। चेकिंग शुरू होने से खोवा मार्केट में भगदड़ मच गई। इसके बाद टीम ने मैकू हलवाई की दुकान से सोन पपड़ी, प्रकाश स्वीट्स से खोवा, नैना स्वीट्स से छेना का नमूना लिया।

जिला अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल व केजे सिंह की टीम ने बिल्सी क्षेत्र में अभियान चलाकर चेकिंग की। बंबा चौराहा पर लल्लू स्वीट्स से खोवा, दिलीप की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। इस्लामनगर रोड स्थित एसएमसी के चिलिंग सेंटर से दूध का नमूना लिया। इसके अलावा रुदायन में राहुल की किराने की दुकान से सरसो के तेल का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। शहर से लेकर कस्बों तक छापामारी से मिलावटखोर दहशत में दिखे। जिला अभिहीत अधिकारी के मुताबिक त्योहार के मौके पर विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 45 नमूने लिए गए हैं।

किसके कितने लिए नमूने

-मिठाई के नमूने - 13

-खोवा के नमूने - 09

-दूध के नमूने - 09

-पनीर के नमूने - 03

तेल के नमूने - 05

नमकीन के नमूने -02

-मसाला का नमूना- 01

-पापड़ का नमूना - 01

-बिस्कुट का नमूना -01

-कचरी का नमूना - 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.