(अर्पण अभियान) कंबल-कपड़े पाकर निहाल हुए जरूरतमंद
बदायूं : बसंत के बाद सर्दी ने फिर पलटी मारी तो जागरण के अर्पण अभियान ने भी गति पकड़ ली। गुरुवार की रा
बदायूं : बसंत के बाद सर्दी ने फिर पलटी मारी तो जागरण के अर्पण अभियान ने भी गति पकड़ ली। गुरुवार की रात गर्म कपड़े और कंबल लेकर कर्त्तव्यवीर निकले तो जगह-जगह जरूरतमंदों की भीड़ लग गई।
सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए दैनिक जागरण ने इस साल भी अपने अर्पण के तहत सर्दी की शुरूआत से ही गर्म कपड़े और कंबलों का वितरण शुरू कर दिया। तमाम समाजसेवी संगठनों और लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी भी निभाई गई। शहर से लेकर देहात तक जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कंबल बांटने का अभियान चलाया गया। बसंत पंचमी बाद एक बार पुन: सर्दी लौटी तो गुरुवार की रात शहर के विभिन्न मुहल्लों में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किए गए। दैनिक जागरण के जिला प्रभारी लोकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में भारतीय एकता परिवार के सदस्यों ने मियागंज मुहल्ले में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल प्रदान किए। इस दौरान भारतीय एकता परिवार के सचिन सूर्यवंशी, सुजीत कश्यप, महेंद्र सिंह पटेल, मुईनउद्दीन, विवेक गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, साकेत सिंह आदि मौजूद रहे।