ठंड से कांप रहे बच्चों को विद्यालय में तपाया
बदायूं : आम दिनों के मुकाबले गुरुवार का दिन बहुत ही ठंडा रहा। मौसम का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सि
बदायूं : आम दिनों के मुकाबले गुरुवार का दिन बहुत ही ठंडा रहा। मौसम का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई अचानक गिरावट से जन-जीवन स्थिर हो गया। जगह-जगह अलाव दिखना तो आम बात रही। जिसे रास्ते में कहीं भी गर्माहट वाली चीज दिखी, बैठ गया हाथ गर्म करने। हर सर्द भरे मौसम में बच्चे भी विद्यालय में कांपते दिखे। इसी को लेकर पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तपाया गया। अंगीठी के पास बैठे बच्चे किताब-कापी लेकर पढ़ रहे थे। साथ ही प्रधानाध्यापिका व शिक्षामित्र भी बच्चों को पढ़ा रहे थे। बहुत सी सर्द भरा मौसम होने की वजह से बच्चे कक्षाओं में दुबके थे, जिन्हें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया बंसल ने अंगीठी के पास बैठाया और बताया कि बच्चे कक्षाओं में बैठे कांप रहे थे, इसीलिए उनके लिए तापने की व्यवस्था की गई थी।