पुख्ता की जाएगी कलेक्ट्रेट की सुरक्षा
बदायूं : कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाएगी। मुख्य भवन के प्रवेश द्वारों पर लोहे के च
बदायूं : कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाएगी। मुख्य भवन के प्रवेश द्वारों पर लोहे के चैनल लगाए जाएंगे। जिससे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सकेगा। आने-जाने वालों के लिए कोई दो गेट खुले रहेंगे।
जिलाधिकारी शंभूनाथ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट में सफाई की स्थिति खराब दिखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने नाजिर सदर को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में सफ ाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखी जाए, यदि सफ ाई कर्मियों की कमी हो तो सफ ाई कर्मियों की संख्या बढ़ाकर नियमित रूप से सफ ाई कराएं। डीएम ने कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन के द्वारों पर लोहे के चैनल लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नाजिर सदर से नया रिकार्ड रूम निर्माण कराने की प्रगति के संबंध में भी जानकारी हासिल की। कलेक्ट्रेट में लोहे के चैनल लगाने की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि चैनल लगने के पश्चात आवश्यकतानुसार ही एक अथवा दो द्वारों को खोला जाएगा।