नहाय खाय से शुरू होगा छठ पर्व
बदायूं : सूर्य की उपासना का पर्व छठ यूं तो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया जात
बदायूं : सूर्य की उपासना का पर्व छठ यूं तो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। लेकिन पूर्वी यूपी और बिहार से यहां आकर बसे लोग भी यहां पर मनाने लगे हैं। सोमवार को नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरूआत हो जाएगी। कछला के गंगा घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।
चौबीस घंटे निर्जल रखे जाने वाले छठ व्रत की शुरूआत एक दिन पहले ही हो जाती है। छठ पूजा शुरू होने से पहले ही नहाय खाय की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसका आशय तन और मन को निर्मल बनाकर इस पूजा की शुरूआत की जाती है। इसके बाद व्रत के दिन पहले शाम को सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, फिर अगले दिन सुबह को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूर्ण होता है। जिले में इस त्योहार का प्रचलन नहीं है, लेकिन पर्व सूर्य आराधना से जुड़ा होने के कारण यहां भी कछला में गंगा घाट पर स्नान कर अर्घ्य दिया जाता है। यहां लंबे समय से रह रहे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछेक परिवार सामान्य तरीके से इस पर्व को मनाने लगे हैं। यहां सामान्य तरीके से ही छठ पूजन की औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। छठ का पर्व मनाने वाले परिवारों में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।