हड़ताल पर जमे रहे चीनी मिल कर्मी
बदायूं : शेखूपुर में चीनी मिल गेट पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ बीकेडी भी आ गया है। हड़ताल के ब
बदायूं : शेखूपुर में चीनी मिल गेट पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ बीकेडी भी आ गया है। हड़ताल के बारह दिन बीतने के बाद कर्मचारियों की न तो किसी जनप्रतिनिधि व न ही मिल प्रशासन ने सुध ली है।
सोमवार से कर्मचारियों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। चीनी मिल कैंप व कालोनी में रोड मार्च भी किया साथ ही प्रशासनिक विभाग व प्रधान प्रबंधक के निवास पर भी प्रदर्शन किया। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने मिल कर्मचारियों के आंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात कही। महासचिव रविंद्र पाल शर्मा ने कहा कि मिल प्रशासन हमारे सब्र की परीक्षा न लें। भूखा पेट जब बोलता है तो बड़ी-बीड़ हस्तियों के तख्त पलट देता है। अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को बारह दिन हो गए लेकिन प्रशासन व जिला प्रशासन और न ही चीनी मिल के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम हो सकते है। असरार अहमद ने कहा कि निकट भविष्य में हमारी मांगें नहीं मांगी गई तो आंदोलन की नई रणनीति तैयार कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर नरेंद्र दुआ, कौशर अली, इस्लाम खां, एमएल गुप्ता, गनेश यादव, वीरेंद्र राठौर, राजीव पाठक, वीरेंद्र यादव, सुरेश तिवारी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहै।