मुजरिया थाने में चला सफाई अभियान
बदायूं : सहसवान में दैनिक जागरण के अभियान स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन अभियान का असर अब व्यापक स्तर प
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 11:33 PM (IST)
बदायूं : सहसवान में दैनिक जागरण के अभियान स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन अभियान का असर अब व्यापक स्तर पर दिखने लगा है। जन प्रतिनिधियों के साथ साथ सरकारी कर्मचारी भी पूरे जोशो-खरोश के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए है। इसी कड़ी में सोमवार को मुजरिया थाने में एसओ उदयभान सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ झाड़ू लगाई और कूड़ा बटोरा। एसओ को सफाई करते देख अन्य पुलिसकर्मी भी इस कार्य में जुट गए। एसओ श्री सिंह ने लोगों से साफ -सफाई रखने और हानिकारक पोलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर एसआई अनूप सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, राजवीर, आफ ताब, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें