वाहन बाइक रौंदी, शिक्षक की मौत
बदायूं : बिल्सी में स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे एक अध्यापक की बाइक अज्ञात वाहन ने रौंद दी। इससे उनकी
बदायूं : बिल्सी में स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे एक अध्यापक की बाइक अज्ञात वाहन ने रौंद दी। इससे उनकी मौत हो गई। बाइक पर बैठा उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
नगर के मुहल्ला पांच निवासी सर्वेश उपाध्याय (52) सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ स्थित विद्यालय में पढ़ाने गए थे। दोपहर के वक्त छुट्टी होने पर वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनका एक साथी भी बैठा था। इसी दौरान गांव खैरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अध्यापक सर्वेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। बरेली में उपचार के वक्त उनकी मौत हो गई। देर शाम परिजन शव घर ले आए थे।
हादसे में बाइक सवार घायल : नगर के मुहल्ला पांच निवासी प्रवीन वाष्र्णेय किसी काम से गांव सतेती गए थे। दोपहर के वक्त वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान गांव वैन भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।