घासीराम बने रामलीला कमेटी अध्यक्ष
बदायूं : बिसौली की श्री आदर्श रामलीला कमेटी, मुड़ियाधुरेकी का गठन किया गया। घासीराम शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। 25 सितंबर से रामलीला मंचन किया जाएगा।
गठित कमेटी में डा.अशोक कुमार रस्तोगी संयोजक, सत्यपाल मिश्र सहसंयोजक, सूरजपाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज पाठक और ओमप्रकाश राय उपाध्यक्ष, मथुरा प्रसाद कोषाध्यक्ष, पंकज पाठक को रामलीला कमेटी का महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही मेला कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष, रामवीर मारवाड़ी, मयूर रस्तोगी, राजेश टाक को उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण गुप्ता महामंत्री, गेंदन लाल राणा उपकोषाध्यक्ष और चंद्रशेखर शर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में रामलीला मंचन और मेले के आयोजन की तिथि भी तय की गई। इसके अनुसार 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसक्रम में 25 सितंबर को झडी पूजन, 29 सितंबर को रामबरात और 3 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था ओर पथप्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।