श्रमिकों के धरने पर पहुंचे बसपाई
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 12:42 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 12:42 AM (IST)
बदायूं : शेखूपुर चीनी मिल के कर्मचारियों के धरने पर बसपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया।
मालवीय आवास गृह पर चीनी मिल कर्मियों का धरना 56वें दिन भी जारी रहा। जेपी पंत ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। मिल प्रशासन की कूटनीति जिला प्रशासन समझ चुका है। बसपा जिलाध्यक्ष डा.क्रांति कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर चीनी मिल कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कर्मचारियों के देयों का भुगतान कराने के लिए जिलाधिकारी से भी बात की। उनके साथ वेद प्रकाश साहू, प्रमोद कुमार, श्याम मनोहर भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें