एलआइसी की 58वीं वर्षगांठ मनाई गई
बदायूं : भारतीय जीवन बीमा निगम बदायूं शाखा में सोमवार को निगम की 58वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक धु्रव सिंह ने किया।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम का राष्ट्रीयकरण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा एक सितंबर 1956 को किया गया जिसका उद्देश्य जनता का पैसा जनता के लिए था। बीमा सप्ताह के दौरान बच्चों की क्विज प्रतियोगिता बीमा धारकों की संगोष्ठी एवं सम्मान, रैली द्वारा बीमा जनजागरण अभियान आदि होता है। मुख्य बीमा सलाहकार के रूप में बीएल वर्मा, अखिलेश सक्सेना, गोविंद भारद्वाज, एसपी शर्मा, पातीराम, ब्रजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
मंडल स्तर पर 31 अगस्त 2014 तक बदायूं शाखा ने प्रथम प्रीमियम के आधार पर प्रथम स्थान अर्जित किया है। नई पालिसी जीवन रक्षक जोकि 19 अगस्त को लांच की गई उसमें भी शाखा ने 375 पालिसी का देकर मंडल में प्रथम स्थान अर्जित किया है। एक सितंबर को वर्षगांठ के अवसर पर नई पालिसी जीवन शगुन जारी किया है जो कि बीमा धारकों हेतु केवल 90 दिनों के लिए है। वरिष्ठ बीमा अभिकर्ता बीडी उपाध्याय, कृपाशंकर शर्मा, मनोज शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव, परवेज अहमद, रामेश्वर दयाल, सतेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, अनेकपाल, सुखदेव सिंह, केएल गुप्ता आदि उपस्थित थे।