आर्य समाज ने किया डा. गौड़ का सम्मान
बदायूं : आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग में यज्ञ का आयोजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष बने आर्य समाज के उप प्रधान डा.उमेश गौड़ को सम्मानित किया गया।
आर्य समाज भवन में रविवार को हुए कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष नन्हेलाल कश्यप ने मानव सेवा को इंसान का सबसे बड़ा धर्म बताते हुए वेदों का अध्ययन करने पर जोर दिया। उप प्रधान तिलक सिहं ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शो को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रेमबाबू एडवोकेट ने देश रक्षा, गो रक्षा एवं संस्कृति रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। रतनलाल भारद्वाज ने भी वेदों की ओर लौटने पर जोर दिया। इसके उपरांत होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष बने आर्य समाज के उप प्रधान डा.उमेश गौड़ को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रामचंद्र सक्सेना, अनिल वर्मा, धर्मेद्र आर्य, राजीव सक्सेना, रामप्रकाश रस्तोगी, सुधीर सिंह, पुष्पा देवी, अनामिका सिंह, निखिल गुप्ता, पुनीत कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।