29 को हो सकती है ईदुल फितर
बदायूं : रमजान मुबारक माह की 29 तारीख सोमवार को चांद दिखाई देने की उम्मीद अधिक दिखाई दे रही है। इसलिए 29 जुलाई मंगल को ईदुल-फितर मनाई जा सकती है।
मदरसा आलिया कादरिया के प्रवक्ता अल्हाज तसनीम हसन कादरी ने बताया कि 29 रमजान को चांद हो सकता है। अगर चांद हो गया तो 29 जुलाई मंगल को ईद मनाई जाएगी और अगर चांद नहीं हुआ तो 30 जुलाई बुधवार को ईद होना संभव है। हर मुसलमान को चाहिए कि 29वें रमजान को चांद जरूर देखे अगर चांद दिखाई दे जाए तो मदरसा आलिया कादरिया में काजी-ए-जिला साहब के यहां आकर शाहादत जरूर दें या फिर मदरसे के फोन नंबर 05832-224695 एवं 9358563720 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया ईद की नमाज मदरसा आलिया कादरिया में सुबह छह बजे होगी जामा मस्जिद शम्शी में 8:30 बजे होगी और ईदगाह शम्शी में सुबह 10 बजे अदा कराई जाएगी इसके अलावा सभी मस्जिदों में अपने अपने समय पर होगी।