झुलसी महिला, भाई ने ससुरालियों पर लगाया आग लगाने का आरोप
बदायूं : बिल्सी थानाक्षेत्र में एक महिला संदिग्ध रूप झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है।
बिल्सी के गांव हैदलपुर निवासी राजकुमार की पत्नी कुसुम (28) गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में झुलस गई। इसकी सूचना किसी ने मायके वालों को दी। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। जहां कुसुम गंभीर रूप से झुलसी हुई चारपाई पर पड़ी चीख रही थी। मायके वालों को देखकर ससुराल पक्ष फरार हो गया। मायके वालों ने उसे लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुसुम के भाई हरिओम का आरोप है कि कुसुम को उसके ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाया है। फिलहाल कुसुम मायके वालों पर कोई आरोप नहीं लगा रही है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।