नवीं बार मुंबई से आए पार्वती के लाडले
बदायूं: शहर में शुरू हुए गणेशोत्सव में स्थापित की जाने वाली गणेश प्रतिमाएं महाराष्ट्र से मंगवाई गई हैं। यह प्रतिमाएं ट्रेन व निजी वाहनों से जिले में आई हैं।
श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा बिरुआबाड़ी मंदिर के निकट भोले धाम में किए जा रहे गणेश महोत्सव के आयोजन के लिए मुंबई से गणेश प्रतिमा मंगाई गई है। मंडल द्वारा नौ वर्षो से मुंबई से प्रतिमा मंगवाई जाती है। बीते रविवार देर रात यह प्रतिमा शहर में पहुंची। आयोजन मंडल के राहुल कुमार चौबे ने बताया कि गणेश प्रतिमा गिरधारी लाल साहू मुंबई वाले लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा ट्रेन से मथुरा आई वहां से इसे शहर में लाया गया है। वहीं सर्राफा बाजार में मराठों द्वारा मनाए जा रहे गणेशोत्सव के लिए भी पहली बार महाराष्ट्र से पार्वती के लाडले की प्रतिमा मंगवाई गई है। माणिक पाटिल के अनुसार महाराष्ट्र में बनाई गई प्रतिमाएं मिट्टी व पीओपी से बनी होती हैं। साथ ही वहां की कारीगरी में भी विशेषता होती है।
शिशु मंदिर में मनाई गई गणेश जयंती
शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को गणेश जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य राम चरन लाल यदुवंशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नत्थू लाल शर्मा, लालाराम वर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर