सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बदायूं : सातवीं फेल युवक ने अपने साथी की मद्द से लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना कर पुलिस प्रशासन को हिला दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि 31 मार्च की रात कोतवाली क्षेत्र के महर्षि भोलेधाम के सामने निवासी एक किराना दुकानदार के घर में घुसकर दो बदमाशों ने जमकर लूटपाट करने के दौरान उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पति ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इन्द्रापुरम निवासी अमन नारंग और विशाल सिंह को चिन्हित किया था। अमन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे मुख्य आरोपी विशाल पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने गोपी चौक के निकट विशाल को एक समेत गिरफ्तार कर लिया। विशाल ने बताया कि वह लूट के इरादे से किराना दुकानदार के घर में घुसा था। अचानक महिला को देखकर वह अपना काबू खो बैठा और उसने व अमन महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह नवादा होते हुये एक ट्रक में सवार होकर मुरादाबाद चला गया। जब से वह मुरादाबाद में रहकर कार चला रहा था। उसने बताया कि कक्षा सात तक पढ़ाई करने के बाद एक रेडीमेड की दुकान पर कार्य किया। उसके बाद वह कार चलाने लगा। उसके पिता जिला सहकारी बैंक में नौकरी करते थे। पिता की मौत के बाद उसकी मां मीरा देवी को मृतक आश्रित में चतुर्थ श्रेणी पद पर बैंक में नौकरी कर रही है। विशाल के परिवार में उसकी दो बहने शोभा व प्रिया और एक छोटा भाई शुभ है।
आवास विकास में बनते हैं तमंचे
-तमंचे के बारे में पूछने पर विशाल ने बताया कि उसने आवास विकास कालोनी में तमंचा बनवाया था। कालोनी में नाटू नाम एक व्यक्ति तमंचे बनाकर उनकी सप्लाई करता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर