Move to Jagran APP

सर्वप्रिय था सम्राट अशोक का शासन

By Edited By: Published: Thu, 18 Apr 2013 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2013 11:34 PM (IST)
सर्वप्रिय था सम्राट अशोक का शासन

जागरण संवाददाता, बदायूं : भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसायटी के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में अशोक जयंती मनायी गयी।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गेंदन लाल मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शासन सर्वप्रिय रहा है। सम्राट अशोक ने कई देशों की सीमा को अपनी सीमा में मिला लिया।सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म ग्रहण कर देश के 72 देशों में भगवान बुद्ध के विचारों को फैलाने का काम किया। मौर्य शाक्य कुशवाह सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक के जंन्म दिन पर केद्र सरकार को विशेष कार्य दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने बदायूं का पुराना नाम बुद्धमऊ घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश मौर्य, प्रेमवती मौर्य, आरपी त्यागी, ज्ञानचंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते भिक्षु आनंद और संचालन विनोद कुमार शाक्य व डा. वीपी मौर्य ने किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.