Move to Jagran APP

हैवानियत: आजमगढ़ में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाले कंकड़

महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में छोटे-छोटे कंकड़ को भर दिया गया। बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई महिला का उपचार चल रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:02 PM (IST)
हैवानियत: आजमगढ़ में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाले कंकड़
हैवानियत: आजमगढ़ में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाले कंकड़
आजमगढ़ (जेएनएन)। इंसानों ने हैवानियत के मामले में शैतानों को भी बेहद पीछे छोड़ दिया है। आजमगढ़ में एक महिला के साथ हुए कृत्य से तो कम से कम यही पता चलता है।
आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के सुराई रेलवे क्रासिंग के पास के पास पटरी के किनारे घायल तथा अचेत अवस्था में महिला पड़ी थी। लोग इस महिला को देखने के बाद बेहद दंग थे। जब उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया तब उसके साथ बेहद अमानवीय कृत्य की जानकारी पाकर लोग हैरान रह गए। 
इस महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में छोटे-छोटे कंकड़ को भर दिया गया। बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई महिला का उपचार चल रहा है। सुराईं गांव के पास रेल पटरी के किनारे घायल और अचेत हालत में पड़ी 30 वर्षीय महिला को देख ग्रामीणों ने उसे ट्रेन से गिरकर घायल होने की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस की मदद से अचेत महिला को जिला अस्पताल लाया गया। 
अस्पताल में भर्ती महिला के इलाज में जुटी महिला स्वास्थ्य कर्मी उसके गुदाद्वार में फंसे पत्थर के टुकड़े को देख आवाक रह गईं। उपचार में लगे स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से पत्थर को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर बताई गई है। अचेत होने के कारण वह कौन है और कहां की रहने वाली है साथ ही उसके साथ अमानवीय कृत्य करने वाले लोग कौन हैं स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस भी महिला की चेतना लौटने का इंतजार कर रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी का कहना है कि यदि महिला के साथ इस तरह का कृत्य किया गया है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी। फिलहाल की जांच कराई जाएगी और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.