दुष्कर्म व छेड़खानी के दो मामलों में हुई कार्रवाई
- जहानागंज व निजामाबाद क्षेत्र की घटना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जागरण संवाददाता, आजमग
- जहानागंज व निजामाबाद क्षेत्र की घटना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जहानागंज एवं निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म व छेड़खानी की घटना को लेकर बुधवार को संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।
जहानागंज थाने की पुलिस ने किशोरवय लड़की का मुंह दबाकर घर से उठा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित किए गए पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना बीते 15 फरवरी की रात हुई बताई गई। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान-माल की धमकी देते हुए घर में कैद रखा और हत्या की नियत से विषाक्त भोजन खिलाने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता द्वारा आरोपित किए गए गोलू सरोज सहित पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने क्षेत्र के बढ़या ग्राम निवासी शिवपाल पुत्र लालधारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार की सुबह आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की विरोध करने पर उसने पीड़िता को मारा-पीटा और जान-माल की धमकी दी।