भौतिकवादी युग में नैतिक शिक्षा जरूरी
By Edited By: Published: Tue, 20 Nov 2012 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2012 11:57 PM (IST)
मेंहनगर (आजमगढ़) : क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन प्रवचन करते हुए डॉ. स्वामी मस्त बाबा महाराज ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथा के दौरान श्रोता पूरी रात झूमते रहे।
उन्होनें कहा कि ध्रुव व प्रहलाद को नैतिक शिक्षा व संस्कार मिला था। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को इस भौतिकवादी युग में नैतिक शिक्षा जरूर देनी चाहिए। साथ ही संस्कार का दिया जाना जरूरी है। संस्कार के माध्यम से दीन-दुखियों की सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि महाराजा बलि ने बामन महाराज को अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्यामबली सिंह व डॉ. आरके सिंह ने आगतों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें