बाढ़ से सगड़ी का आधा हिस्सा रहता है प्रभावित
जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : जिले के उत्तरी छोर पर पश्चिम से पूर्व लगभग 45 किमी लंबाई में बहन
जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : जिले के उत्तरी छोर पर पश्चिम से पूर्व लगभग 45 किमी लंबाई में बहने वाली घाघरा नदी में नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी या बारिश के कारण लगभग हर वर्ष बाढ़ की स्थिति रहती है। बाढ़ से तहसील सगड़ी का लगभग आधा हिस्सा प्रभावित रहता है।
घाघरा नदी की बाढ़ से तहसील के गांवों को बचाने के लिए महुला-गढ़वल बांध का निर्माण कराया गया था। बाढ़ के समय नदी व बांध के बीच स्थित 134 ग्राम प्रभावित होते हैं। वर्ष 1998 व 2003 में पानी के अत्यधिक दबाव के कारण महुला-गढ़वल बांध टूट गया था जिसके कारण पानी फैलने से बड़ी आबादी प्रभावित हुई थी। इसके अलावा तहसील से होकर बहने वाली छोटी सरयू नदी से 175 ग्राम प्रभावित होते है। यही नहीं ताल सलोना की बाढ़ से 19 ग्राम प्रभावित होते हैं। महुला गढ़वल बांध वर्ष 1955 56 में निर्मित हुआ था। यह बांध घाघरा नदी के दाएं तट पर 48.2 40 किमी में निर्मित है। इसमें दो कि भाग अंबेडकरनगर व पांच किमी मऊ में स्थित है। इस बंधे पर 75 बैरल के 30 रेग्यूलेटर बने हैं ।