सार्वजनिक भूमि से हटवाया अवैध कब्जा
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शासन की सख्ती के कारण सार्वजनिक भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों के खिला
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शासन की सख्ती के कारण सार्वजनिक भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में अभियान चला। सार्वजनिक भूमि पर बनी दीवार, चारागाह, घूर-गड्ढा पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा पुलिस बल के साथ हटवाया गया। इस दौरान संबंधित को बेदखली की नोटिस जारी की गई। साथ ही भविष्य में पुन: कब्जा करने पर एफआइआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी भी दी गई। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
तहसील सदर की टास्क फोर्स ने एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी, तहसीलदार न्यायिक ओपी तिवारी एवं नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार के नेतृत्व में कंधरापुर थाना के खोजापुर माधोपट्टी गांव पहुंची। यहां लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा घूर-गड्ढा, पौधरोपण व चारागाह की भूमि पर कब्जा किया गया था जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके अलावा कंधरापुर के ही देवखरी भंवरनाथ मंदिर के समीप गड्ढे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई में राजस्व कर्मियों के अलावा कंधरापुर थाने की पुलिस थी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के आवंक गांव में पांच स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार ¨सह के नेतृत्व में लगभग एक घंटे तक चली कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति रही। आंवक गांव में प्रसिद्ध धार्मिक स्थली अवंतिकापुरी से अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवाया था। राजस्व टीम की रिपोर्ट पर टीम ने सार्वजनिक भूमि पर दीवार खड़ी कर और टीनशेड के सहारे गांव के गुलाब, जौतम, रामचंदर, मोबीन अलीशाद द्वारा किए गए कब्जे का सीमांकन कर जेसीबी से गिरवा दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि जाहिद खां ने बताया की गांव में अभी और भी भूमि पर अवैध कब्जे है। एसडीएम ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर सभी गांव की सार्वजनिक चल व अचल संपति अवैध कब्जा से मुक्ति होगी। इस दौरान राजस्व टीम मौजूद रही।