संपत्ति विवाद को लेकर हमला, दो भाई घायल
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : स्थानीय कस्बे में संपत्ति विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर दो प
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : स्थानीय कस्बे में संपत्ति विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के दो भाई घायल हो गए।
स्थानीय बाजार निवासी नंदी व रामनरेश दो भाईयों के बीच संपत्ति बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले के निस्तारण के लिए हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बी संपत्ति का बटवारा कर दिया गया है। शनिवार की दोपहर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंचकर उसके घर की दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के इस घटना में एक पक्ष के संतोष कुमार (30) व पवन (22) पुत्रगण नंदी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाबत घायल पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई है।