Move to Jagran APP

पोखरों पर आई सामत, उड़ रही धूल

जागरण टीम, आजमगढ़ : जनपद के प्राय: सभी तालाबों पर पोखरों की सामत आ गई है। अवैध कब्जेदारों के चलते इन

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 01:00 AM (IST)
पोखरों पर आई सामत, उड़ रही धूल
पोखरों पर आई सामत, उड़ रही धूल

जागरण टीम, आजमगढ़ : जनपद के प्राय: सभी तालाबों पर पोखरों की सामत आ गई है। अवैध कब्जेदारों के चलते इनके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। इनमें धूल उड़ रही है। जैसे लग रहा है कि सूखे का दौर चल रहा है। इसकी वजह से जल संकट भी बढ़ता जा रहा है। गोसाई की बाजार क्षेत्र के सभी ताल व पोखरे कड़ी धूप के कारण सूख चुके है। इससे आम जन जीवन व पशु पक्षी बेहाल है।

loksabha election banner

जनपद में 2000 के करीब ताल व पोखरे आबाद हैं। इनमें से कुछ पोखरों व तलाबों को छोड़ दिया जाए तो सभी में धूल उड़ रही है। मनरेगा के तहत तमाम पोखरे खोदवाए गए हैं लेकिन किसी भी पोखरे में पानी नहीं है। पानी न होने की वजह से पशु-पक्षियों के लिए जलसंकट बढ़ता जा रहा है। यही नहीं जलसंचयन भी नहीं हो रहा है। इसके चलते तेजी से जलस्तर नीचे की ओर भाग रहा है। गोसाईं की बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अमौडृा, पंदहा, सिरवा, मई व उमरी भोपालपुर के ताल पोखरे अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। क्षेत्र के सभी ताल व पोखरे कड़ी धूप के कारण सूख चुके है। इससे आम जनजीवन संग पशु पक्षी बेहाल हो गए हैं। आलम यह है कि अमौड़ा, पंदहा, रवा, मई व उमरी भोपालपुर में ताल व पोखरो का हाल देखने लायक नहीं है। पशु-पक्षी भी नहलाने व पीने के पानी के लिए परेशान हैं। सरकारी हैंडपंप भी कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। सरकारी हैंडपंपों के खराब हो जाने से ग्रामवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। नहर व ताल पोखरो के सूखे होने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। समस्त ग्रामवासियों का कहना है कि जल्द से जल्द ताल व पोखरों में पानी भरवाया जाए।

क्या कहते हैं अधिकारी

पोखरे से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। किसी भी पोखरे पर अतिक्रमण मिलता है तो उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

-पीपी ¨सह : एसडीएम प्रशासन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.