Move to Jagran APP

भाजपा पदाधिकारियों से मुखातिब होंगे मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 मई के संभावित जनपद आगमन को लेकर पार्टी

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों से  मुखातिब होंगे मुख्यमंत्री
भाजपा पदाधिकारियों से मुखातिब होंगे मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 मई के संभावित जनपद आगमन को लेकर पार्टी की जिला इकाई भी तैयारी में जुट गई है। आगमन के बाद संभावित प्रोटोकाल में पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक के लिए नेहरू हाल को भी सुरक्षित कर लिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय से मिली सूचना के बाद बैठक स्थल के संबंध में अवगत भी करा दिया गया है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि पदाधिकारियों के साथ संभावित बैठक के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से जानकारी दी गई, उसके आधार पर नेहरू हाल को सुरक्षित करा लिया गया है। साथ ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में मंडल के कुछ प्रमुख लोग ही शामिल होंगे। इसमें जिला जिलों के पार्टी के सांसद, विधायक, विधानसभाओं के पार्टी प्रत्याशी, तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष, तीनों जनपदों के जिला प्रभारी शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक के एजेंडे के सवाल पर बताया कि यह तो मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वे लेागों से किन-किन ¨बदुओं पर बात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.