हमले में तीन सगी बहनें घायल
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के खेउईपुर गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद के चलते
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के खेउईपुर गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद के चलते पट्टीदारों ने तीन सगी बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय स्वास्थ केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर देररात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खेउईपुर ग्राम निवासी गोबरी और घूरे दोनों पट्टीदारों के बीच भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद के चलते कहासुनी शुरू हुई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में गोबरी की 24 वर्षीय पुत्री नीलम 15 वर्षीय सरोज तथा 13 वर्षीय सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने घायल बहनों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।