पुरवा बयार के चलते गेहूं की मड़ाई बाधित
जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : आसमान में बादल और पुरवा हवा के चलते किसान गेहूं की फसल की मड़ाई नह
जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : आसमान में बादल और पुरवा हवा के चलते किसान गेहूं की फसल की मड़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरें खिच गई हैं।
इस बार रबी की फसल अच्छी होने के कारण किसान काफी खुश थे। फसल तैयार होते ही किसान तेजी से कटाई और मड़ाई में जुट गए थे। अभी किसान अपने गेहूं की 50 प्रतिशत ही कटाई और मड़ाई कर पाए थे कि अचानक मौसम ने करवट बदल लिया। इसके चलते गेहूं की मड़ाई का काम बाधित हो गया है। क्षेत्र में अभी भी 30 प्रतिशत मड़ाई का काम नहीं हो पाया है। हालांकि किसान गेहूं की फसल की कटाई का काम कर रहे हैं लेकिन मौसम विपरीत होने के कारण मड़ाई नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस साल गेहूं की फसल अच्छी हुई है। मौसम खराब होने के कारण फसल की मड़ाई का काम नहीं हो पा रहा है। किसानों को आशंका है कि कहीं बारिश हो गई तो खेतों में बांधकर रखा गया गेहूं खराब हो जाएगा। कुछ किसान खराब मौसम में भी मड़ाई का काम कर रहे है लेकिन मड़ाई में समय के साथ ही धन की भी बर्बादी हो रही है। गेहूं की मड़ाई के लिए पछुवा हवा ही सही होती है जो विगत सप्ताह से नदारत है। आसमान में लगातार बादल उड़ रहे हैं। तेजी से पुरवा हवा भी चल रही है। इससे किसान ¨चतित दिख रहे हैं।